मध्य प्रदेश: 6 से 19 फरवरी तक चुनावी दौरों पर रहेंगे सीएम, विधानसभा चुनाव प्रचारों में प्रदेश के नेताओं की डिमांड



 भोपाल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचारों में पार्टी की तरफ से बड़ी भूमिका रहे हैं। सीएम 6 से 19 फरवरी तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनावी दौरों पर रहेंगे। मध्य प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की विधानसभा चुनाव प्रचार में भारी डिमांड देखी जा रही है। कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी पांच राज्यों के चुनावी प्रचार में इन दिनों व्यस्त हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उत्तराखंड में आज  कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे।उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में जल्द ही विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होनी हैं। पांच राज्यों के चुनाव प्रचारों में मध्य प्रदेश के नेताओं की काफी डिमांड है। सीएम चौहान हाल ही में गोवा के चुनावी दौरे से वापस लौटे हैं और जल्द ही वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए जाने वाले हैं।

6 से 10 फरवरी तक उत्तराखंड में रहेंगे सीएम

सीएम चौहान 6 फरवरी से उत्तराखंड के चुनावी दौरे में रहेंगे। वे यहां 7, 10 और 11 फरवरी को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 


13 से 19 फरवरी तक यूपी में करेंगे प्रचार

उत्तराखंड के बाद सीएम 13 से 19 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 14, 18 और 19 फरवरी को सीएम भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें सीएम यूपी में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। स्थानीय स्तर पर उनकी जनसभाएं कराने की भारी मांग की जा रही है। 

उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर दिग्विजय सिंह

कांग्रेस सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उत्तराखंड के चुनावी दौरे पर हैं। कांग्रेस ने उत्तर भारत के विधानसभा चुनावों में समन्वय का कार्य पूर्व सीएम कमलनाथ को सौंपा है। वहीं दिग्विजय सिंह को चुनाव प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। दिग्विजय सिंह प्रचार के दौरान भाजपा की कमियों को गिनाकर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट जुटाने में लगे हैं।