राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,महिला मोर्चा मंडल सिंगरौली ने किया आयोजन




काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की  प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के निर्देशानुसार व भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा मण्डल सिंगरौली द्वारा राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर नेहरू नगर वार्ड नंबर 5 सिंगरौली में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर राजमाता विजया राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता महिला मोर्चा सिंगरौली मंडल अध्यक्ष नम्रता सिंह ने किया। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंगरौली मंडल महामंत्री किरण सागर खैरवार, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीमा धर दुबे, महिला मोर्चा की जिला मंत्री आरती विश्वकर्मा, पिंकी सिंह, शारदा भारती उपस्थित रही। उपस्थित सभी महिलाओं ने राजमाता विजया राजे सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की मण्डल सिंगरौली अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कहां कि राजमाता त्याग एवं समर्पण की प्रति मूर्ति थी। उन्होंने राजसी ठाठ-बाट का मोह त्यागकर जनसेवा को अपनाया तथा सत्ता के शिखर पर पहुँचने के बाद भी उन्होंने जनसेवा से कभी अपना मुख नहीं मोड़ा। आगे उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन प्रेरणा लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रेमा जायसवाल, काकुली विश्वास, दीपाली विश्वास, रिंकू साहू, रेखा सिंह, श्रीमती चंदा, अलका विश्वकर्मा आदि सहित भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं का उल्लेखनीय उपस्थिति रही।