भाजपा महिला मोर्चा सिंगरौली मंडल अध्यक्ष बनी नम्रता सिंह
काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न, सिंगरौली । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नगेलिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल के अनुशंसा पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल के द्वारा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल के द्वारा मंडल अध्यक्ष सिंगरौली की जिम्मेदारी श्रीमती नम्रता सिंह को सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष सिंगरौली श्रीमती नम्रता सिंह के बनने पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ-साथ ईष्ट मित्रों में खुशी की लहर है।