भाजपा किसान मोर्चा ने मौन धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन




काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली।  विगत दिनों पंजाब प्रांत मे विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के काफिले मे हुई इरादतन चूक के विरोध मे आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर स्थित नेहरू पार्क मे गांधी जी की प्रतिमा के‌ सामने मौन धरना देकर पंजाब की कांग्रेस सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। मौन धरने का यह कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सांसद श्रीमती रीती पाठक, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र गोयल एवं विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य की विशेष उपस्थिति तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौबे के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ। भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि मौन विरोध प्रदर्शन के इस आयोजन मे जिले के जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौन धरना देकर पंजाब सरकार के प्रति अपना आक्रोशव्यक्त किया।

       अपने उद्बोधन मे सांसद श्रीमती रीती पाठक जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ये स्पष्ट मत‌ है कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के आड़ मे ऐसा घृणित कार्य कर प्रधानमंत्री जी के प्राणों को संकट मे डाल दिया था। आज देश के प्रधानमंत्री भारत ही नहीं परे विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता के रूप मे स्थापित हो चुके हैं जो कांग्रेस को सहन नहीं‌हो रहा है , जब कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से प्रधानमंत्री का सामना नहीं कर‌ पा रही है तब ऐसी ओछी हरकत करके कांग्रेस  अपनी निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है। प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा मे जो चूक हुई है वो पंजाब की कांग्रेस सरकार की शह पर की गई है जोकि देश की संवैधानिक व्यवस्था पर आघात है । जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र गोयल जी ने कहा कि जा बूझ कर व सुनियोजित तरीके भटिंडा से फिरोजपुर पुर जाते‌ समय फ्लाईओवर पर तथाकथित किसानो को लाकर प्रधानमंत्री जी का मार्ग अवरूद्ध किया गया तथा पंजाब पुलिस तथाकथित प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती न कर उनके साथ चाय पीती नजर आई, यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है तथा कांग्रेस के खूनी इरादों को परिलक्षित करता है। विधायक रामलल्लू वैश्य ने कहा कि कांग्रेस अपने खूनी इरादों मे कभी सफल नहीं होगी आने वाले समय मे कोई कांग्रेस का नाम लेने वाला भी नहीं रहेगा। किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष विनोद चौबे ने कहा कि शुक्र है कि प्रधानमंत्री जी को कुछ नहीं हुआ अन्यथा देश मे कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता कोई कांग्रेस पार्टी को कंधा देने वाला भी नसीब नहीं होता।  मौन धरने के‌ बाद समस्त जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क से तुलसी मार्ग होते‌ हुये अंबेडकर चौक तक विशाल मशाल जुलूस निकाला तथा कांग्रेस और पंजाब सरकार के विरुद्ध अपना विरोध प्रकट किया। मौन धरने और मशाल जुलूस के इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा वीरेंद्र पाठक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, जिला महामंत्री दिलीप शाह, जिला मंत्री पूनम गुप्ता,विनोद चौबे, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा जायसवाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष बैढ़न विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष विंध्यनगर भारतेंदु पांडेय, किसान मोर्चा, जिला महामंत्री प्रभांसू सर्राफ, धरम वर्मा , राजू गुप्ता, अंबेश द्विवेदी, जिला मंत्री किसान मोर्चा विनोद शर्मा, उपेन्द्र सिंह, संतोष शाह, डी एन शुक्ला, कमलेश पांडेय, दीपांशु द्विवेदी, नीरज पांडेय,बिपिन मिश्रा, करन वर्मा एवं‌ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।