प्रदेश उपाध्यक्ष को अपने बीच पाकर गोरबी मंडल के कार्यकर्ता हुये उत्साह से लबरेज



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली।  कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शाताब्दी वर्ष मे संगठन पर्व के निमित्त बूथ विस्तारक अभियान मे  विधानसभा चितरंगी के  मंडल गोरबी के शक्ति केंद्र दुधमानिया के अंतु बूथ क्रमांक 236,237,238 ग्राम परसोहर एवं पिपरा में समितियों का डिजिटल एवं फिजिकल सत्यापन किया गया जिसमे आदरणीय श्री कांतदेव सिंह जी राजा साहब प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा  का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा बूथ समितियों का डिजिटल सत्यापन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने समस्त बूथ स्तर के कार्यकर्ता गण को इस अभियान को सफल बनाने के लिये साधुवाद दिया तथा उनके इस प्रण मे स्वयं को सदा उनके साथ डटे रहने का वचन दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष जी को इस प्रकार बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ कार्य करता देख समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं मे असीम उत्साह देखने को मिला।बूथ विस्तारक के इस महा अभियान मे श्री अमर सिंह जी विधायक चितरंगी ,श्रीमती राधा सिंह जी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य आदिवासी मोर्चा,श्री रविन्द्र सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली,श्री सुरेन्द्र सिंह वैस पूर्व जिलाउपाध्यक्ष सिंगरौली,जिलाउपाध्यक्ष  चंद्रिका बैस ,जिला मंत्री प्रवेन्द्रधर द्विवेदी , योगेंद्र श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी,योगेन्द्र द्विवेदी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, शारदा शर्मा मण्डल अध्यक्ष गोरबी, श्रवण सिंह वैस उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सिंगरौली, सुरेश यादव बूथ विस्तारक शक्तिकेन्द्र दुधमानिया, अभय सिंह मंडल मंत्री गोरबी एवं बूथों के अध्यक्ष और सभी भारतीय जनता पार्टी के सभी सक्रिय कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।