बूथ विस्तारक अभियान मे कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर प्रवास कर रहें हैं प्रदेश उपाध्यक्ष





काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली।  कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्वके रूप मे मना रही है। संगठन पर्व के इस महाभियान मे भाजपा मध्यप्रदेश के अब तक के सबसे बड़े सांगठनिक कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे प्रदेश के 65 हजार बूथों पर बूथ विस्तारक अभियान विगत 20 जनवरी से चल रहा है। इसी क्रम मे सिंगरौली जिले की तीन विधानसभाओं के 985 बूथों पर बूथ विस्तारक अभियान अनवरत चल रहा है। संगठन स्तर पर 3 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस अभियान मे एकजुटता से कार्य कर रहे हैं। जिले के पूर्व मे 2 बार अध्यक्ष रहे एवं वर्तमान मे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह, राजा साहब खटाई भी इस बूथ विस्तारक अभियान मे अपनी सघन भूमिका निभा रहे हैं। माननीय कांतदेव सिंह जी जिले की विभिन्न विधानसभाओं के दूरस्थ मतदान केंद्रों पर पहुंच कर बूथ समितियों एवं बूथ विस्तारक योजना मे लगे कार्यकर्ताओं के‌ साथ इस महाभियान मे अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रकार प्रदेश स्तर के अपने नेता को महाभियान मे सक्रिय देख कर भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं मे अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता के‌ साथ कोई प्रदेश स्तर का पदाधिकारी कार्य करता दिखे ऐसा विरले ही देखने को मिलता है। प्रदेश के पदाधिकारियों को आम कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना और उनका उत्साह वर्धन करना निश्चित ही किसी भी संगठन के लिये अद्वितीय उपलब्धि होती है, ऐसा सिर्फ भाजपा मे ही देखने को मिलता है। भाजपा की यही कार्यप्रणाली उसे अन्य राजनैतिक दलों से अलग बनाती है।

अपने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हम सब उस वट वृक्ष की शाखाएं हैं जिसे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने रोपित किया था, संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर‌ बढ़े चलो यही हमारा ध्येय वाक्य है। हमारी मूल अवधारणा ही कार्यकर्ता आधारित है, किसी तरह का सांगठनिक पद हमारे यहां व्यक्ति के स्तर‌ का नहीं बल्कि कार्य करने के अवसर का द्योतक होता है। अपनी उम्दा और धरातल पर की कार्यशैली ही हमारी शक्ति है। हमारा संगठन कभी कार्यकर्ताओं मे भेद नहीं करता हमारे यहां एक मतदान केंद्र का कार्यकर्ता और एक प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर का कार्यकर्ता अपने आप मे बराबर का महत्व रखता है, पद तो हमारे यहां सेवा का माध्यम मात्र है। आप सभी देवतुल्य

कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा रूपी यह वटवृक्ष इतना विशाल हो चुका है कि इसकी छाया मे आज लगभग पूरा राष्ट्र समाहित हो चुका है। आप सब जो संगठन पर्व के निमित्त इस बूथ विस्तारक अभियान मे जो अपनी सतत सहभागिता निभा रहे हैं इससे जिले एवं पूरे प्रदेश की भाजपा बूथ स्तर पर डिजिटल एवं सशक्त हो जायेगी। हमारे बूथ स्तर तक की जानकारी का डिजिटलाइजेशन हो जाने से आने वाले‌ सांगठनिक कार्य सरल हो जायेंगें एवं हमारी बूथ समितियां और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का सत्यापन होकर उनका डाटा एक स्थान पर उपलब्ध हो सकेगा। आपका यह महायज्ञ रूपी कार्य आने वाले समय मे भाजपा को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं अजेय बनाने मे अपनी महान भूमिका अदा करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष चितरंगी तथा देवसर विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्रों के विभिन्न बूथों पर‌ अनवरत रूप से पहुंच कर बूथ समितियों के सत्यापन तथा बूथ विस्तारक अभियान मे अपनी लगातर भूमिका अदा कर रहे हैं, इसी क्रम मे आज उन्होंने सिंगरौली विधानसभा के शक्ति केंद्र क्रमांक 9 मे भी बूथ समिति का सत्यापन किया तथा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगरीय क्षेत्रों के भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। सिंगरौली मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 9 के बूथ समिति सत्यापन मे मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सिंगरौली भूपेंद्र गर्ग, मंडल महामंत्री आलोक यादव, बूथ समिति के समस्त सदस्य एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।