मास्क ही है जिंदगी अभियान में बताई जा रही मास्क की अनिवार्यता





मास्क बैंक की स्थापना करके नि:शुल्क किया जा रहा वितरण,अभियान में अब तक 3800 मास्क प्राप्त हुए और 2935 वितरित किए गए

काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। कोरोना के तीसरी लहर को नियंत्रित करने और नागरिकों में मास्क पहनने की अनिवार्यता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल के निर्देशन में शहर में मास्क ही है जिंदगी अभियान का संचालन किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों के संवेदनशील वंचित समुदाय,युवाओं बच्चों आदि में मास्क के प्रयोग को बढ़ावा देना और उनकी सुविधा के लिए नगरीय निकाय स्तर पर जनसहभागिता से मास्क भण्डार की स्थापना करना है।

निर्देशो के परिपालन में मास्क बैंक की स्थापना की जाकर जनभागीदारी से मास्क दान स्वरूप जुटाए जा रहे है और उन्हें जरूरतमंदों को वितरण किया जा रहा है।इस अभियान को वृहद स्तर पर आयोजित करते हुए नगर पालिक निगम सिंगरौली जनप्रतिनिधियों व संगठनों के माध्यम से व्यक्तिगत जनसंपर्क रैलियों का आयोजन,मास्क लगाने के विषय पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन,अशासकीय संगठनों एवं संस्थाओ के माध्यम से आवसीय क्षेत्रों/आवासीय संघो में  रोको टोको अभियान का संचालन,समस्त शासकीय/अर्ध शासकीय/निजी/प्रतिष्ठानों आदि में मास्क पहनने के सम्बंध में जागरूकता गतिविधि चर्चा का आयोजन,सोसल मीडिया/डिजिटल/ऑनलाइन माध्यमो से मास्क पहनने का प्रचार प्रसार एवं निकाय व शाला स्तरीय ऑनलाइन सभा का आयोजन,स्कूली छात्रों हेतु मास्क स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।मास्क बैंक में अभी तक दान स्वरूप आशीष शुक्ला,प्रतीक्षा सिंह,शशांक गौतम,सुरेश कुमार शर्मा,राजू मेडिकल स्टोर,बृजेन्द्र कुशवाहा,निहाल सिंह,सन्तोष तिवारी व जितेंद्र सिंह ने भागीदारी की है।नोडल अधिकारी व्ही बी उपाध्याय ने शहरवासियों से अपील की है कि इसे एक जन आंदोलन बनाया जाए जिससे शहर का एक एक नागरिक मास्क की अनिवार्यता को अपने जीवन मे उतारे और एक स्वच्छ व स्वस्थ शहर की कल्पना को जनभागीदारी से साकार किया जा सके।निगम द्वारा संचालित मास्क बैंक में मास्क दान करने के लिए आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला(7024944499) सम्पर्क किया जा सकता है।