बापू तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान: सिंगरौली कांग्रेस




राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनके पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया याद

काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली।  जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के निर्देशानुसार आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर अम्लोरी मंडल कॉन्ग्रेस सेक्टर कांग्रेस के द्वारा आवासीय परिसर वार्ड क्रमांक 27 में गांधी जी के प्रतिमा के पास कांग्रेसी एकत्रित होकर के माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को याद कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।यह कार्यक्रम यूथ इंटक जिला अध्यक्ष व प्रभारी मंडल अम्लोरी मनोज सिंह के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस दौरान उपस्थित यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे वह हमेशा देश हित के लिए काम किए हैं जिनके बलिदान को हम कभी नहीं भुला सकते ।

जिस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस राम शिरोमणि शाह, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जुल्फिकार अली, नवानगर ब्लॉक के अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद साहू, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अजय सिंह चंदेल डब्बू , जिला कांग्रेस शहर महामंत्री अजय सिंह चंदेल ,गोविंद प्रसाद दुबे , अम्लोरी इंटक के अध्यक्ष बृजेश यादव, सचिव निरंजन सिंह , पूर्व सचिव भोला सिंह, सीएमएस के सचिव डीपी पटेल , राम पुकार शाह , जिला कांग्रेस सचिव कृष्णा प्रसाद साह , नंद गांव सेक्टर अध्यक्ष रवि यादव, राम लल्लू शर्मा, जमील मोहम्मद , बीरबल साह ,  एनएसयूआई उपाध्यक्ष संदीप चंदेल, एनएसयूआई महासचिव कमल नारायण सिंह, राम कुमार साह, सोनू सिंह, मोनू सिंह, राजा तिवारी इत्यादि मंडल अम्लोरी के वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 29 के कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।