अल्ट्राटेक सिमेंट फैक्ट्री के तरफ से गरीब असहायों विकलांगो में किया कंबल वितरण



काल चिंतन संवाददाता,

चोपन/ सोनभद्र-।  सोमवार को ग्राम पंचायत चोपन में अल्ट्राटेक सिमेंट फैक्ट्री के ईकाई प्रमुख राहुल सहगल के दिशा निर्देश एवं मानव संसाधन मुखिया पंकज पोद्दार के उपस्थित में  अल्ट्राटेक पंप हाउस पर कंबल वितरण समारोह किया गया जहाँ मुख्य अतिथि मानव संसाधन मुखिया पंकज पोद्दार के द्वारा गरिबो असहायों विकलांगो में कंबल वितरण किया गया वहीं अपने संबोधन में श्री पोद्दार ने कहा कि हमारी कंपनी लगातार ग्रामीण अंचलों में जा जा कर गरिबो की सेवा कर रहा है साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में भी बेहतर सुविधा के लिए प्रयासरत हैं।  कंबल वितरण समारोह में लगभग 500 लोगों को कंबल दिया गया।  इस मौके पर  ,जितेंद्र चौधरी, सिसिर पाली ,रमेश पांडेय, अनूप पांडेय, दिनेश यादव ,वही संचालन कर रहे  लवकुश भारती,ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव ,हरिकेश मौर्या ,शशांक, सतीश यादव,सूरज,राजू आदि लोग मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रधान लवकुश भारती ने किया।