स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज में शहर के नागरिकों से आईडिया/समाधान आमंत्रित



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के मापदंडों में नागरिक भागीदारी को सबसे पहले रखा गया है जिस कड़ी में इस बार स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज नामक प्रतियोगिता शहर के नागरिको के लिए किया जा रहा है जिसमें सामाजिक संस्था/नागरिक/स्कूली छात्र/कॉलेज स्टूडेंट सभी कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्या के समाधान को टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए उपाय सुझा सकेंगे।

स्वच्छ टेक्नोलॉजी चैलेंज में प्रमुख रूप से थीम प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट,सोसल इनक्लूजन,जीरो डंप और ट्रांसपेरेंसी है।स्वच्छता प्रकोष्ठ द्वारा इस हेतु विभिन्न कॉलेज और टेक्निकल इंस्टिट्यूट में वर्कशॉप किया जाकर नागरिकों से इस प्रतियोगिता को बताया जा रहा है और प्रविष्टि भेजने हेतु आवश्यक जानकारियां दी जा रही है।प्राप्त प्रविष्टि को चयनित करने हेतु चयन समिति का गठन किया जाकर इसकी रूप रेखा तय की गई है और सम्बंधित नागरिकों को टेक्निकल सपोर्ट उपलब्ध कराया जा रहा है।कचरा प्रबंधन की समस्याओं को समाधान में परिवर्तित करने के लिए नागरिको की सहभागिता प्रमुख रूप से आवश्यक है इसलिए नागरिकों को समाधान में भागीदार बनाना इस प्रतियोगिता का प्रमुख लक्ष्य है।प्राप्त प्रविष्टि को चयन समिति द्वारा बेस्ट थ्री चुना जाएगा और निकाय और प्रदेश स्तर पर उन्हें सम्मानित किया जायेगा।प्रतियोगिता सम्बंधित आवश्यक जानकारी हेतु आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला(7024944499) से सम्पर्क किया जा सकता है।