मास्क ही है जिंदगी अभियान में संस्थाओ ने की भागीदारी





मास्क दान करने के साथ संस्थाए चला रही रोको टोको अभियान

काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा निर्देशित मास्क ही है जिंदगी अभियान शहर में नियमित रूप से चलाया जा रहा है जिसमे विभिन्न आयोजनों के साथ नागरिको के व्यवहार में मास्क की अनिवार्यता प्रमुख करने के उद्देश्य से जनभागीदारी से रोको टोको अभियान चलाए जा रहे हैं।

विंध्यांचल सोसाइटी, समृद्धि सोसाइटी के वालंटियर प्रमुख चौराहों में रोको टोको अभियान में शामिल हुए साथ ही समृद्धि सोसाइटी, नारी शक्ति टीम,सिटाडेल प्रबंधन ने मास्क दान करके मास्क बैंक को सहयोग किया।शहर के प्रमुख चौराहे में एलईडी के माध्यम से मास्क की अनिवार्यता बताई जा रही है तो सभी वार्डो में कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से स्वच्छता का गीत का प्रसारण किया जा रहा है।आईईसी टीम के सदस्यो द्वारा प्रतिष्ठानों में मास्क की अनिवार्यता की चर्चा की जा रही है और सबको संकल्प दिलाया जा रहा है।नोडल अधिकारी व्ही बी उपाध्याय ने बताया कि मास्क ही है जिंदगी अभियान 20 जनवरी से प्रारंभ होकर 10 फरवरी तक चलाया जाएगा और जरूरतमंद को नि:शुल्क मास्क का वितरण किया जाएगा साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव 31 जनवरी तक आयोजित हो रहे हैं जिसको पूर्ण रूप से नागरिको को समर्पित किया जा रहा है साथ ही उन्होंने अपील की कि सामाजिक संस्था आगे आकर मास्क अभियान से जुड़े और मास्क बैंक में मास्क दान करने में प्रमुख भूमिका निभाए।