पंजाब सीएम का भाजपाईयों ने फूंका पुतला



काल ङ्क्षचतन संवाददाता

चोपन,सोनभद्र। प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भाजपा नेताओं ने चोपन बस स्टैंड पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह  के नेतृत्व में कार्यकर्ता चोपन बस स्टैंड पर एकत्र हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में भारी चूक होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह  ने कहा कि कांग्रेस को पंजाब में अपनी हार दिख रही है, इससे द्वेष भावना से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को नहीं समझती है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार कर्तव्य भूल चुकी है। जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकते तो पंजाब की जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

पुतला दहन के दौराब भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ने कहा कि पंजाब सरकार की लापरवाही से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई है। कांग्रेस को अपनी हार प्रदर्शित हो रही है। इसी वह से वह द्वेष भावना से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को नहीं समझती है।सभा में संयुक्त रूप से राजेश अग्रहरि व विकास चौबे  ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। सरकार की लापरवाही के चलते ही प्रदर्शनकारी वहां तक पहुंच गए। इस लापरवाही पर पंजाब के मुख्यमंत्री से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौक़ेपर ,,श्रवण जी,महेंद्र केशरी ,रामकुमार, जितेंद्र जायसवाल ,संदीप पांडे,समेत ढेरो कार्यकर्ता व आम जन मौजूद रहे।