पीएम मोदी के समर्थन मे महिला मोर्चा सिंगरौली ने चलाया हस्ताक्षर अभियान




काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सिंगरौली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के समर्थन मे विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया। इंडिया स्टैंड्स विथ मोदी जी हस्ताक्षर अभियान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के मार्गदर्शन तथा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा जायसवाल के नेतृत्व में बैढ़न के कालेज तिराहे पर सम्पन्न हुआ। हस्ताक्षर अभियान के इस कार्यक्रम में आम लोगों ने,महिलाओं ने, क्षात्र क्षात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा बैनर पर हस्ताक्षर कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लिये अपना समर्थन जाहिर किया। 

जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि विगत दिनों पंजाब मे हुई प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा मे जी प्रायोजित तरीके से सेंधमारी कर उनके ऊपर हमले का प्रयास किया गया था उस घृणित कृत्य के लिये भारत वर्ष की जनता कांग्रेस पार्टी और पंजाब सरकार को कभी क्षमा नहीं करेगी।

        इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति आज कांग्रेस पूरे देश मे अपना विश्वास और जनसमर्थन खो चुकी है जिसकी बौखलाहट के चलते ऐसी ऊल जलूल हरकतों पर उतर आई है, कांग्रेस के ये कृत्य ही उसकी ताबूत मे आखरी कील साबित होंगे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के लोग एक तो ऐसी कायराना हरकत करते हैं और फिर बडी़ ही बेशर्मी से उसको सही साबित करने का प्रयास करते हैं , उनके इस निंदनीय कार्य पर पूरे राष्ट्र की जनता नाराज है तथा आगामी समय मे कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्नों मे सिमट कर रह जायेगी। आज के इस अभियान मे मिल रहा जन समर्थन इस बात को प्रमाणित करता है कि आम जनमानस अंतर्रात्मा से मोदी जी के साथ है तथा मोदी जी के प्रति ही अपना विश्वास प्रकट करता है। इंडिया स्टैंड्स विथ मोदी जी हस्ताक्षर अभियान मे मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार , जिला उपाध्यक्ष सरोज शाह , जिला मंत्री पूनम गुप्ता , बविता जैन, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष बैढ़न विक्रम सिंह, आरती चौरसिया तथा अन्य महिला कार्यकर्ता सम्मिलित रहीं।