ट्रैफिक पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान, बिना मास्क वाहन चलाने वालों का काटा गया चालान



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। बढ़ते कोरोना संक्रमण की चैन को ब्रेक करने के लिए  सिंगरौली जिले में पुलिस ने  मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क वाहन चलाने वालों का चालान काटा गया। संक्रमण को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है आज बैढ़न में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. यातायात प्रभारी निपेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में यह चेकिंग अभियान चलाया गया।  चेकिंग अभियान के दौरान बिना मास्क बाइक चलाने वालों का चालान काटा गया।  यदि चालक फाइन नहीं दे रहे तो उनके वाहन को जब्त कर लिया गया।  यातायात प्रभारी ने बताया कि दर्जनों वाहन चालक बिना मास्क के वाहन चला रहे हैं।  पुलिस अधीक्षक सिंगरौली वीरेन्द्र सिंह के आदेश पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातयात प्रभारी ने कहा कि लोगों को करोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।  शहर में करोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत ह। मास्क पहनने को लेकर लोगों को जागरूक होना होगा। किसी को भी बिना मास्क पहने वाहन नहीं चलाना है।