तिलकराज सिंह जी का निधन आदिवासी समाज सहित कांग्रेस के लिए अपूर्णनीय क्षति: पूर्व सीएम कमलनाथ

 






तिलक राज सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और अजय सिंह ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उनके निधन को बताया अपनी व्यक्तिगत क्षति

--------------------------------

काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने स्वर्गीय तिलकराज सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेता आज तेरहवीं पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने बरका ग्राम पंहुचे थे। तिलकराज सिंह स्व. अर्जुनसिंह के निकट सहयोगी और इस क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेता थे। इस कार्यक्रम में सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल भी शरीक हुए।

स्वर्गीय तिलकराज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि तिलक राज सिंह जी का निधन आदिवासी समाज के साथ कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें आदिवासियों के हित में उनके द्वारा किए गए योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा। पूर्व सांसद तिलक राज सिंह जी को अपनी  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि तिलक राज सिंह जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह  मेरे पारिवारिक सदस्य थे। दाऊ साहब के संघर्ष के दिनों के साथी और निकटतम सहयोगी रहे। मेरे साथ भी उनका बहुत आत्मीय रिश्ता रहा। सांसद के रूप में आदिवासी समाज और जिले के लिए उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके असमय चले जाने से जो क्षति हुई है उसकी भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने का संबल प्रदान करें। अजयसिंह ने कहा कि मैं सदैव उनके परिवार के साथ खड़ा रहूंगा।

 तेरहवीं कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के साथ पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि अर्पित करने सीधी सिंगरौली के सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि,समाज सेवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। 

ये रहे उपस्थित

शोक सभा में प्रमुख रुप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी अजय सिंह राहुल भैया जी पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल जी, केके सिंह, सिंगरौली विधायक राम लल्लू बैस पूर्व मंत्री वंश मणि वर्मा पूर्व सांसद मानिक सिंह पूर्व विधायक तिलकराज सिंह अरविंद सिंह चंदेल शहर अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सीपी शुक्ला, पूर्व महापौर रेनू साह पूर्व अध्यक्ष राम अशोक शर्मा, रमा शंकर शुक्ला , कुंदन पांडेय, अमित द्विवेदी, देवेंद्र पाठक जागबली बैस राम शिरोमणि शाहवाल ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू अनिल सिंह राघवेंद्र श्रीवास्तव  रुपेश पांडेय सूर्य द्विवेदी अशोक साह लवलेश सिंह राजकुमार दीपांकर कृष्णा सिंह परिहार श्याम वती सिंह उपेंद्र शुक्ला अशोक दुबे लखनलाल साह भैया लाल सिंह जोखन सिंह भैया लाल शर्मा रामबालक दुबे वीरेंद्र जायसवाल श्रवण विश्वकर्मा संजय शाह सहित हजारों की तादात में लोग रहे।  सिंगरौली जिले से प्रशासन के लोग मौजूद रहकर कानून व्यवस्था को बनाए रहे।