नगर निगम आयुक्त ने नगर निगम में किया ध्वजारोहरण, अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियो कर्मचारियो प्रशास्तिपत्र देकर किया सम्मानित
काल चिंतन कार्यालय
वैढ़न,सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त श्री आर.पी सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आयुक्त श्री आर.पी सिंह ने उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबके लिए गणतंत्र दिवस अभिमान और गर्व का विषय है। हमारे संविधान की प्रस्तावना राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत है। संविधान का मूल्य हर व्यक्ति की गरिमा का सम्मान है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि आजादी के उन्मुक्त गगन में राष्ट्र ध्वज को फहराने का हमे अवसर मिला है। यह आजादी हमें अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के बाद मिली है। हम उन्हें नमन करते हैं।उन्होने कहा कि निष्ठावान होकर कार्य करना ही देश की सच्ची सेवा है। निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने स्वच्छता को जीवन का अनिवार्य अंग बताते हुए कहा कि स्वच्छता को व्यक्तिगत जीवन तक सीमित न रखें बल्कि सार्वजनिक जीवन में भी इसे महत्व दें। जहां स्वच्छता होती है वहां पवित्रता, सकारात्मकता तथा प्रगति होती है। निगमायुक्त के द्वारा उतकृष्ट कार्य करने वाले निगम अधिकारियो एवं कर्मचारियो को प्रशास्तिपत्र देकर संम्मानित किया गया।
नगर निगम आयुक्त ने कहा कि आज हम सब इस पर्व के मौके पर संकल्प ले कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 मे उतकृष्ट रैकिंग लाकर अपने जिले का नाम देश एवं प्रदेश में रोशन करेगे। उन्होने उपस्थित जनो को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि आगे आने वाले समय में दुगने उत्साह के साथ कार्य कर स्वच्छता रैकिंग में उच्चतम स्थान प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करे। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री व्ही.पी उपाध्याय, उपायुक्त नगर निगम आर.पी बैस, कर्मचारी संघ अध्यक्ष नगर निगम दिनेश दुबे, सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।