इमरती देवी को मास्क पसंद नहीं!: लघु उद्योग निगम अध्यक्ष बिना मास्क जा रही थीं, आप कार्यककर्ताओं ने दिया, जैसे ही कार चली फेंक दिया



दतिया। कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी को आप का मास्क पसंद नहीं आया। उन्होंने मास्क फेंक दिया। यह मास्क दतिया में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें दिया था। इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें वे चलती कार से मास्क फेंकती नजर आ रही हैं। उनके पीछे आप कार्यकर्ता दौड़कर विरोध जता रहे हैं।सिंधिया समर्थक इमरती देवी अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।इमरती देवी दतिया के भांडेर से डबरा की ओर जा रही थीं। बम-बम महादेव चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिना मास्क वालों को फ्री मास्क बांट रहे थे। मंत्री को बगैर मास्क के देखकर कार्यकर्ताओं ने कार रुकवाई। उन्होंने मास्क लगाने का बोलते हुए एक मास्क उनकी ओर बढ़ा दिया।इमरती देवी ने तब मास्क तो ले लिया, लेकिन जैसे ही उनकी कार आगे बढ़ी, उन्होंने मास्क को खिड़की से हवा में उड़ा दिया। मास्क फेंकने पर कार्यकर्ता गाड़ी की ओर दौड़ते हुए चिल्लाए भी। लोगों का कहना है कि मास्क आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया था, इसलिए उन्होंने उसे नहीं लगाते हुए फेंक दिया।सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी का पार्टी बदलने का दर्द हाल ही में छलका था। इमरती ने ग्वालियर में एक कार्यक्रम में कहा - देखो, हम साल 2008 से अभी तक विधायक रहे, लेकिन जा बार जरा हार गए। वो का है कि हमने पार्टी बदल ली थी, नहीं तो हमें कोई नहीं हरा पाता।