देश में नए मरीजों का आंकड़ा १.८० लाख पहुंचा; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हुए संक्रमित



नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर ये जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने ये भी लिखा कि उनके संपर्क में आए लोग खुद को आइसोलेट कर लें और तुरंत टेस्ट करवाएं। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में लगातार चौथे दिन १ लाख से ज्यादा डेली केस सामने आए हैं। रोजाना तेजी से बढ़ रही नए मरीजों की संख्या तीसरी लहर में पहली बार १.८० लाख तक पहुंच गई है। बीते २४ घंटे में संक्रमण के १ लाख ७९ हजार ५५४ नए मामले सामने आए हैं और १४६ लोगों की मौत हुई है। ४६,४४१ लोग रिकवर हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट १३.२९त्न हो गया है।इससे पहले देश में शनिवार को १ लाख ५९ हजार और शुक्रवार को १ लाख ४१ हजार नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक ३.५७ करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से ३.४४ करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस का आंकड़ा ७ लाख ८४ हजार ५८० है। अब तक ४,८३,९३५ लोगों की मौत महामारी के कारण हो चुकी है। महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के २ लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। हालांकि मुंबई में ३ दिन बाद नए केस में ४त्न की कमी आई, लेकिन महाराष्ट्र (४४,३८८ नए मामले) में अब भी पॉजिटिव केस बढ़ना जारी हैं। दिल्ली (२२,७५१ नए मामले) और पश्चिम बंगाल (२४,२८७ नए मामले) में भी नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।


साई ने ६७ ट्रेनिंग सेंटर्स को बंद करने का फैसला किया ​​​​​​

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया  ने देश में कोरोना की बेलगाम रफ्तार को देखते हुए ६७ ट्रेनिंग सेंटर्स को बंद करने का फैसला किया है। इससे पहले साई की तरफ से ट्रेनिंग सेंटर्स के लिए गाइडलाइन जारी भी की गई थी, हालांकि अब इन्हें बंद किया जा रहा है। कई राज्य सरकारों ने अपने यहां स्पोर्ट्स इवेंट्स को रद्द कर दिया है। साई का यह फैसला इसी को ध्यान में रखकर लिया गया है।

दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया आइसोलेट

दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया आइसोलेट हो गए हैं। उनका ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव मिला है। डॉ. गुलेरिया के ऑफिस में भी कई लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल समेत १००० सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में कोरोना को काबू करने के लिए पाबंदियां बढ़ाने पर फैसला ले सकते हैं। इसे लेकर आज ३ बजे मीटिंग बुलाई गई है। बैठक में मंत्री, सभी कलेक्टर, स्क्क, कमिश्नर, ढ्ढत्र और प्रभारी अधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की समीक्षा की जाएगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने २६ जनवरी २०२२ तक स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला किया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कमल पाल गुर्जर ने इस बारे में ऐलान। हरियाणा से पहले और भी कई राज्य कोरोना से बचाव के लिए इस तरह के कदम उठा चुके हैं। बिहार में पटना सहित ७ जिलों में ओमिक्रॉन ने दस्तक दी है। रविवार को आई रिपोर्ट से इस बारे में पता चला है। पटना जिले के १७ सैंपल की जांच में एक को डेल्टा और १६ को ओमिक्रॉन पाया गया। वहीं, ओमिक्रॉन की दहशत के बीच तीसरी लहर में बिहार में पहली बार एक डॉक्टर सहित ३ संक्रमितों की मौत हुई।महाराष्ट्र में पिछले २४ घंटे में कोरोना वायरस के ४४,३८८ नए मामले सामने आए, १५,३५१ लोग डिस्चार्ज हुए और १२ लोगों की कोरोना से मौत हुई। राज्य में अब एक्टिव केस बढ़कर २,०२,२५९ हो गए हैं। अब तक राज्य में कुल ६९,२००,२४४ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें ६५.७२ लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि १,४१,६३९ लोगों की मौत हो गई। राज्य में २२त्न पॉजिटिविटी रेट हो गया है।