भाजपा प्रदेश मंत्री पहुंचे सिंगरौली, चितरंगी विधानसभा के विभिन्न शक्ति केन्द्रों का किया दौरा

 


काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को संगठनपर्व के रूप में मनाने के तारमम्य में में भाजपा मध्य प्रदेश के प्रदेशस्तरीय बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत दिनाँक 28/01/22 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री  राजेश पाण्डेय  का आगमन सिंगरौली जिले मे हुआ। प्रदेश मंत्री एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल द्वारा चितरंगी विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्रों मे सघन प्रवास सम्पन्न हुआ, इसी क्रम मे प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष द्वारा मण्डल गोरबी के शक्तिकेन्द्र खरकटा के ग्राम सेमुआर बूथ क्रमांक 229 एवं शक्तिकेंद्र नौडिया के ग्राम कसर के बूथ क्रमांक 231 में बूथ समिति को सत्यापित करते हुए नई टीम का गठन किया गया जिसमे भाजपा के वरिष्ट कार्यकताओ से संवाद हुआ और उन सभी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ मंडल प्रवास के इस कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। 

बूथ विस्तारकों के सत्यापन के इस कार्यक्रम मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका वैश्य, मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा  ,योगेंद्र द्विवेदी जिला कार्यसमिति सदस्य,मंडल विस्तारक प्रवेंद्रधर द्विवेदी, सहविस्तारक योगेंद्र श्रीवास्तव तथा शक्ति केंद्र विस्तारक राजेश कुमार सिंह,अरुण कुमार पाण्डेय, शत्रुधन प्रसाद बैश, नीतिश कुमार बैस,भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मराज वैश्य एवं सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।