कोरोना संक्रमित हुई स्वरकोकिला लता मंगेशकर, आईसीयू में भर्ती



मुंबई । कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनके परिवार ने उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी दी है। बॉलिवुड की शीर्ष गायिका लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। संक्रमित होने के बाद उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फैमिली ने बताया है कि लता जी को हल्के लक्षण हैं, लेकिन उनकी तबीयत ठीक है।

कोरोना संक्रमित होने के बाद लता जी को मुंबई के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिवार का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन उम्र के लिहाज से ऐहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उनका इलाज चल रहा है। लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने उनकी हेल्थ की जानकारी देकर अपील है कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें।

जानकारी के मुताबिक, 92 साल की सिंगर को साल 2019 में नवंबर महीने में सांस लेने में तकलीफ हुई थी। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालांकि, सेहत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। बता दें कि उस समय भी देश कोविड से जूझ रहा था। लता मंगेशकर ने पिछले साल सितंबर में अपना 92वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए हर तरफ से शुभकामनाएं आई थीं। लता जी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, जहां वो अक्सर अपने फैंस के लिए पुरानी तस्वीरें और दिलचस्प किस्से शेयर करती नज़र आती हैं। लता मंगेशकर पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड और नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं।