नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - आदिवासियों का कभी नहीं किया सम्मान



भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल के गले में बीजेपी का गमछा होने पर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल के गले में बीजेपी के गमछे वाली फोटो को ट्वीट करते हुए निशाना साधा था। जिसके बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस और दिग्विजय सिंह का स्वभाव है। दिग्विजय सिंह हमेशा से आदिवासी और जनजाति समाज के विरोधी रहे हैं। ये बात उनकी पार्टी के कई नेता भी बोल चुके है।उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने एक बार कहा था दिग्विजय सिंह आदिवासी विरोधी हैं। शिवभानु सिंह सोलंकी भी जब मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे तो दिग्विजय सिंह को आदिवासी विरोधी बताया था। राज्यपाल भी आदिवासी समाज से आते हैं तो अब दिग्विजय सिंह उनका अपमान कर रहे हैं।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ की तुलना कोरोना से की। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के दो ्य आने से बीजेपी के 3 साल चले गए। इसमें एक कोरोना और एक कमलनाथ थे। 15 महीने कांग्रेस की सरकार में कोई वैकेंसी नहीं निकाली गई। बेरोजगारों के साथ कांग्रेस ने छलावा किया।