अशोक पाण्डेय को मिला स्वच्छता सेवा सम्मान



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। आज एक समारोह के दौरान नगर पालिक निगम सिंगरौली के सभागार में जिले के सुप्रसिद्ध कलाकार अशोक पाण्डेय को स्वच्छता पर संगीत के माध्यम से सेवा करने के लिए गीत लेखन में द्वितीय स्थान का सम्मान प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि श्री पाण्डेय विगत कई वर्षों से समस्त विभागों में संगीत के माध्यम से सेवा कर रहे हैं। यह सम्मान उनके संगीत ग्रुप के मुख्य कलाकार हरिशचन्द्र दुबे के हाथों नगर निगम से प्राप्त हुआ। श्री पाण्डेय की इस उपलब्धि पर इष्टमित्रों और गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।