कुशाभाऊ ठाकरे जी के सपनों को साकार करना ही मेरा लक्ष्य: वीरेंद्र गोयल



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के रूप मे मना रही है। संगठन पर्व के इस महाभियान मे भाजपा मध्यप्रदेश अब तक के सबसे बड़े सांगठनिक विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे प्रदेश के 65 हजार बूथों पर बूथ विस्तारक अभियान चला रही है। बूथ विस्तारक अभियान विगत 20 जनवरी से प्रारंभ होकर आगामी 30 जनवरी तक चलेगा।  सिंगरौली जिले की तीन विधानसभाओं के सोलह मंडलों मे 985 बूथों पर बूथ विस्तारक अभियान अनवरत चल रहा है। सिंगरौली जिले के 3 हजार से अधिक कार्यकर्ता इस अभियान मे पूरी तन्मयता से कार्य कर रहे हैं।

          बूथ विस्तारक के इस महाभियान को सिंगरौली जिले मे संचालन की जिम्मेदारी वर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के कंधों पर है जिसका वो सफलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अपने जिलास्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ पूरी निष्ठा और समन्वय से इस महाभियान को धरातल पर साकार कर रहे हैं। जिले की तीनो विधानसभाओं एवं सोलह मंडलों मे जिलाध्यक्ष का अनवरत प्रवास जारी है तथा समस्त शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आनेवाली समस्त बूथ समितियों के सत्यापन पर जिलाध्यक्ष बारीकी से नजर बनाए हुये हैं। जिस प्रकार जिलाध्यक्ष समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शक्ति केंद्रों पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर रहे हैं उससे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं मे संगठन के प्रति विश्वास तथा कार्य करने का उत्साह दोनो ही चरम पर है। इस अभियान के पूर्व मंडल विस्तारक अभियान का जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे पूर्णत: सफर रहा था जिसमे जिले सोलहों मंडल मे पहुंचे विस्तारकों ने बूथ समितियों का गठन पूर्ण कर लिया था जिनके सत्यापन का कार्य आज बूथ विस्तारकों के द्वारा किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे संगठन के द्वारा पूर्व मे की गई तैयारियों का ही यह सुखद परिणाम है कि आज लगभग समस्त बूथ समितियों का गठन पूर्ण है जिनका सत्यापन कर बूथ विस्तारक संगठन एप मे करके समस्त बूथ समितियों का डिजिटलाइजेशन कर रहे हैं। समस्त बूथ समितियों एवं पन्ना प्रमुखों की जानकारी का डिजिटलाइजेशन हो जाने से बूथ स्तर तक का डाटा एक नियत स्थान पर लोड हो जायेगा तथा आगामी समय मे सांगठनिक संवाद के लिये सिंगल क्लिक पर बूथ स्तर तक की जानकारी उपलब्ध रहेगी।अपने प्रवास के दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी केजन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप मे जिस उद्देश्य के साथ मना रही है उस उद्देश्य को साकार करना हम सबका परम दायित्व है। माननीय कुशाभाऊ ठाकरे जी का स्वप्न था की भारतीय जनता पार्टी की बुनियाद ही कार्यकर्ता आधारित हो, क्योंकि कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की मजबूत कडी़ होते हैं, यदि हमारा कार्यकर्ता स्वावलंबी और मजबूत होगा तभी हमारा संगठन अजेय होगा। आज हम सब कार्यकर्ताओं के ऊपर पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है हम सब उसका निष्ठा से निर्वहन करें और श्रद्धेय ठाकरे जी स्वप्न को चरितार्थ करें यही श्रद्धेय ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सांगठनिक रूप से अगर पूर्व के कार्यों की बात करें तो जिलाध्यक्ष ने विगत दो वर्ष के कार्यकाल मे अपनी सरल एवं‌ सरल कार्यशैली से सभी को प्रभावित किया है।कोरोना काल मे पार्टी द्वारा संचालित चाहे सेवा अभियान रहा हो, चाहे स्वास्थ्य व्यवस्था की सतत निगरानी रही हो, चाहे टीकाकरण जागरूकता अभियान रहा हो चाहे आपकी सरकार आप के द्वार अभियान रहा हो सभी कार्यक्रमों मे जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरातल पर डटे रहे हैं। प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित समस्त सांगठनिक गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिये जिलाध्यक्ष स्वयं पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अनवरत क्रियाशील रहते‌ हैं तथा हर कार्यकर्ता के लिये सुलभ रहना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता है। भारतीय जनता पार्टी की सिंगरौली की सांगठनिक इकाई को प्रदेश स्तर पर विशिष्ट स्थान पर स्थापित होना जिलाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व से‌ ही संभव हो‌ सका है।