भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता हुयी सम्पन्न




काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं पत्रकार वार्ता भाजपा जिलाध्यक्ष मा.वीरेन्द्र गोयल जी के मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुयी। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मा.रामनिवास शाह जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे देवसर विधायक मा.सुभाष रामचरित्र जी, कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शंकर प्रसाद सोनी जी एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जायसवाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस जी ने किया। जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम शुभारम्भ अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता एवं भाजपा के पितृ पुरूष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी तथा पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर किया गया। 

      कार्यक्रम मे प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मा.रामनिवास शाह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सर्वस्पर्शी से सर्वव्यापी सामाजिक न्याय के साथ काम करने वाली पार्टी है, भारतीय जनता पार्टी के अलावा अन्य दल पिछड़ा वर्ग समुदाय को वोटों तक सीमित रखते हैं देश प्रदेश में सर्वाधिक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ओबीसी समुदाय के साथ छलावा के अलावा कुछ नहीं किया है पंचायत चुनाव का निर्वाचन रद्द होना कांग्रेस पार्टी की ओछी मानसिकता का परिणाम है। जो पार्टी पिछड़ा वर्ग आबादी को ही 27त्न बताती है उससे ज्यादा झूठी कोई पार्टी हो ही नहीं सकती पूरे प्रदेश में पिछड़े वर्ग की आबादी 52त्न है लेकिन कांग्रेस ने कभी भी पिछड़ा वर्ग के हितों का चिंता नहीं किया। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी ने सदन में कहा जब तक पिछड़ा वर्ग समुदाय को उसका अधिकार नहीं मिल जाता तब तक पंचायत चुनाव नहीं होंगे। 

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष माननीय वीरेंद्र गोयल जी ने अपने उद्बोधन में कहा हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास लेकर चलने वाली पार्टी है प्रत्येक वर्ग के हितों का चिंतन करना पार्टी की प्राथमिकता है जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय किया उसके अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया वो किसी भी परिस्थिति में क्षम्य नहीं है। कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शंकर सोनी जी ने कहा भारतीय जनता पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जवाबदारी देश व समाज के प्रति सबसे ज्यादा है क्योंकि मोर्चा में मोर्चा सबसे अधिक प्रभावी पिछड़ा वर्ग मोर्चा है,कांग्रेस पार्टी जिस तरह से गर्त में जा रही है उसी तरह और पिछड़ा वर्ग समुदाय को भी गर्त में धकेलना चाहती है।कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री श्री राजकुमार कुशवाहा जी तथा आए हुए अतिथियों प्रबुद्ध जनों का आभार प्रकट जिला महामंत्री सियाराम जयसवाल जी ने किया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोमल गुप्ता जी, रामधनी जयसवाल जी, अर्जुन यादव जी, डॉ श्याम नारायण वैश्य, संपत शाह, रामप्रसाद बैस, दिनेश शर्मा, भीम गुप्ता, सुरेश वर्मा,राम मनोहर विश्वकर्मा, दिलीप जायसवाल, रामधनी यादव, भगवानदास नापित, जितेश कुमार वैस, चंद्रदत्त नापित, रमापति साहू , गिरजा प्रसाद बैस, शेषमणि , भगवानदास वैश, अशोक कुमार जायसवाल ,रमेश कुशवाहा ,विनय कुमार वर्मा,हरीश चंद्र कुशवाहा, संतोष कुमार जायसवाल, अनिल वर्मा, अवधेश शाह, रमेश कुमार वैश्य एवं कविता शाह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।