24 घंटे में देश के अंदर मिले 2.5 लाख नए केस, 614 की मौत



 केजरी बोले- दिल्ली की 82प्रतिशत आबादी वैक्सीनेटेड, जल्द हटेंगी पाबंदियां

नई दिल्ली। देश में लगातार चौथे दिन नए कोरोना केस घटे हैं। सोमवार को 2,55,874 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.67 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 614 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 50 हजार (16.39प्रतिशत) की कमी आई है। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.36 लाख है। रविवार को पॉजिटिविटी रेट 20.7प्रतिशत था, जो सोमवार को घटकर 15.5प्रतिशत हो गया।रविवार को देश में 3,06,064 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई थी। वहीं शनिवार को 3,33,533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे।इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हम जल्द ही कोरोना प्रतिबंधों को हटाएंगे। दिल्ली में 100प्रतिशत लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है और 82प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दिया गया है। मुझे लगता है ये पूरे देश और दुनिया में एक रिकॉर्ड है। बूस्टर डोज भी बहुत तेजी से लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि राजधानी में आज पॉजिटिविटी रेट करीब 10त्न है। पिछले 10 दिन में पॉजिटिविटी रेट में 20त्न की कमी आई है। 15 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 30त्न दर्ज किया गया। बड़ी संख्या में लोगों के वैक्सीनेटेड होने की वजह से राजधानी में केस कम हुए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर

एक्टिव केस: 22,36,842

कुल रिकवरी: 3,70,71,898

कुल मौतें: 4,90,462