24 घंटे में 1.93 लाख नए केस; 25 हजार की बढ़ोतरी



नई दिल्ली। देश में 24 घंटे में 1 लाख 93 हजार नए कोरोना संक्रमित पाए गए। 60,182 लोग ठीक हुए और जबकि 442 लोगों की मौत हुई है। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 33 हजार 318 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वक्त 9.48 लाख कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।देश में एक्टिव केस में भी 1.32 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 9 लाख के पार पहुंचे हैं। वहीं, नए संक्रमितों 25 हजार की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले सोमवार को 1.69 लाख लोग संक्रमित मिले थे। देश में अब कुल 3.60 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.46 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4 लाख 84 हजार 655 लोगों की मौत हो चुकी है।आईआईटी हैदराबाद में 119 स्टूडेंट्स और स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक, ये केस 6 जनवरी से 11 जनवरी के बीच मिले हैं। वहीं, 5 से 9 जनवरी के बीच आईआईटी मद्रास में 58 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 17 स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। आईआईटी जम्मू में भी 18 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में स्टूडेंट्स, फैकल्टी और स्टाफ शामिल हैं।

महाराष्ट्र में मंगलवार को फिर केस बढ़े हैं। सोमवार को राज्य में 33,470 केस मिले थे, लेकिन मंगलवार को ये फिर बढ़कर 34,424 हो गए। पिछले 24 घंटे के दौरान 22 मौतें भी दर्ज की गई हैं। इस दौरान राज्य में 18,967 लोग रिकवर भी हुए हैं। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.21 लाख हो गए हैं। अब तक राज्य में 69.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 66.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.42 लाख लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 19त्न से घटकर 16त्न हो गई है।हालांकि, अच्छी खबर मुंबई से है, जहां नए केस लगातार चौथे दिन कम हुए हैं। मंगलवार को महानगर में 11,467 नए मामले और 2 मौत दर्ज की गई हैं, जो सोमवार को मिले 13,648 केस से कम है। रविवार को महानगर में 19,474 केस मिले थे। वहीं शनिवार को 20,318 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे। हालांकि, मुंबई में कुल एक्टिव केस 1 लाख का आंकड़ा छूकर 1 लाख 523 हो गए हैं।मुंबई में मंगलवार को कोरोना मरीजों की पॉजिटिविटी रेट 28त्न से गिरकर 18.7त्न पर आ गई है। सोमवार को टेस्टिंग अधिक होने के बावजूद केस कम आये हैं। पश्चिम बंगाल में मंगलवार को 21,098 नए केस मिले हैं। बंगाल में इस दौरान 8037 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 19 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, राज्य की पॉजिटिविटी रेट 37त्न से घटकर 32त्न पर पहुंच गई है। राज्य में अब तक कुल 17.95 लाख केस मिले हैं, जबकि 16.73 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,936 लोगों की मौत हो चुकी है। बंगाल में भी कुल एक्टिव केस 1 लाख के पार पहुंच गए हैं। अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 2 हजार 236 हैं।दिल्ली में मंगलवार को फिर से नए मामले बढ़ गए। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में 21,259 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। सोमवार को यहां 19,166 नए केस मिले थे। इस दौरान 23 लोगों की मौत हुई है, जो 25 दिसंबर से शुरू हुई तीसरी लहर के दौरान किसी एक राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मौत हैं। 12,161 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। कुल एक्टिव केस 74,881 हैं, जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 15.90 लाख हो गई है, जिनमें से 14.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,200 लोगों की मौत हो चुकी है।