यू पी चुनाव 2022:ओबरा विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी होंगे राम राज सिंह गोंड: ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। सोनभद्र जनपद के विधान सभा क्षेत्र ओबरा से आदिवासी नेता एवम जिला कांग्रेस अध्यक्ष राम राज गोंड को प्रत्याशी घोषित कर कांग्रेस नेतृत्व ने अपने पत्ते खोल दिए है।  इस संदर्भ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओबरा विधान सभा के पर्यवेक्षक ज्ञानेंद सिंह ज्ञानू ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व ने आदिवासी एवम जुझारू नेता तथा आदिवासियों तथा उभ्भा गांव के दलित शोषित की आवाज उठाने वाले राम राज गोंड को प्रत्याशी घोषित कर साफ संदेश दे दिया है कि समाज व अपने क्षेत्र में जन हित कार्य करने वाले कार्य कर्ताओं को वरीयता प्रदान की जाएगी। राम राज गोंड ने 17 जुलाई 2019 को उभ्भा गांव में हुए भारी नर संहार को प्रमुखता से उठाया था, जिसके कारण इन्हें मुकदमा भी झेलना पड़ा। कांग्रेस नेतृत्व ने आदिवासी नेता को प्रत्याशी घोषित कर पुरस्कृत किया है। बताते चले 17 जुलाई सन 2019 को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का उभ्भा गांव उस समय सुर्खियों में छा गया था जब सोसाइटी की जमीन पर कब्जे को लेकर 11 आदिवासियों की हत्या कर दी गई थी ,इस प्रकरण को राम राज गोंड ने प्रमुखता से उठाया था और यह प्रकरण अखबारों की सुर्खियां भी बनी ,अनेक राजनैतिक दलों के बड़े नेता उभ्भा गांव पहुंचे जिनमे मुख्य मंत्री योगी, कांग्रेस महा सचिव प्रियंका गांधी,भाकपा  नेता डी राजा,सपा नेता नरेश उत्तम बसपा नेता आर एस कुशवाहा सहित उच्च सरकारी अधिकारी भी पहुंचे थे।