सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में सिंगरौली पुलिस प्रदेश में नंबर 1



सर्वाधिक शिकायत प्राप्त होने वाले जिले में सिंगरौली को मिला 'ए ग्रेड के साथ प्रथम स्थान


वैढ़न,सिंगरौली। सीएम हेल्पलाईन (181) प्रोजेक्ट अन्तर्गत राज्य सरकार के आई.टी. विभाग द्वारा माह जनवरी-2022 (1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 की स्थिति में) की जारी ग्रेडिंग अनुसार गृह विभाग में प्रथम समूह में सर्वाधिक शिकायत प्राप्त होने वाले जिले में जिला सिंगरौली को ''एÓÓ ग्रेड के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिला सिंगरौली के पुलिस विभाग के खाते में कुल  शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनके 574 निराकरण के आधार पर तैयार किए गए स्कोर में जिला सिंगरौली को 91.1 प्रतिशत अंको का वेटेज प्राप्त हुआ है जो मध्य प्रदेश में सर्वाधिक है।

    उल्लेखनीय यह है कि सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण के मामले में पुलिस अधीक्षक श्री बीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा प्राप्त षिकायतों की लगातार मॉनीटरिंग करना एवं पीडितों की समस्याओं एवं उनकी शिकायतों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा कर सन्तुष्टीपूर्वक निराकरण हेतु एल-1 अधिकारियों को प्रेरित करना। तद्नुसार एल-1 अधिकारियों (थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारी तथा पर्यवेक्षक अधिकारी ) द्वारा लगन एवं मेहनत से सतत् एवं सार्थक प्रयास किये जाने के फलस्वरूप जिला सिंगरौली ग्रेडिंग सूची के अनुसार प्रदेश में  सी.एम. हेल्पलाईन षिकायतों के निराकरण में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। समस्त कार्यवाही में श्री अनिल सोनकर, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्री राजीव पाठक एस डी ओ पी सिंगरौली (मोरवा) के द्वारा निरंतर समीक्षा कर शिकायतों के निराकरण में महत्वपूर्ण योगदान रहा।। साथ ही आरक्षक रामकृष्ण बागरी ने लगन मेहनत से सहयोग प्रदान किया गया।।