1 किलो गांजे के साथ युवक को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार



शक्तिनगर(सोनभद्र)। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 18.01.2022 को क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के कुशल निर्देंशन में शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में बीना चौकी प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार राय,हेड कांस्टेबल सतीश सिंह,हेड कांस्टेबल हरेराम यादव,कांस्टेबल शुभेन्द्र उपाध्याय द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान, पेंडिंग विवेचना, जाँच प्रार्थना,संदिग्ध ब्यक्ति वाहन चेकिंग के समय करीब सुबह 07.45 बजे बीना शॉपिंग के पास स्थित लोहा पुलिया तिराहा के पास से रिकू बियार पुत्र हरि बियार निवासी ग्राम जमशीला थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष के कब्जे से एक किलो सौ ग्राम अवैध गाँजा के साथ पकड़ा गया। पकड़े गये अभियुक्त रिकू बियार से उपरोक्त गाँजा के बारे में पूछा गया तो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया, जिससे अभियुक्त रिकू बियार को गिरफ्तार कर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 0007/2022 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।