सिंगरौली की बेटियां मध्य प्रदेश पुलिस एकेडमी भोपाल में






 30 वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में कर रही है मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व 

काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली ।  सिंगरौली जिला वुशु एसोसिएशन की 4 खिलाड़ी रेनू सोनी, खुशबू साकेत, विशाखा सिंह,ज्योति कुशवाहा मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल 30 वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता  में शिरकत कर जिला सहित प्रदेश का नाम रोशन कर रही है 

विदित हो कि उपरोक्त प्रतियोगिता में पूरे देश भर से 1600 से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं वहीं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं।उपरोक्त प्रतियोगिता का मध्य प्रदेश को मेजबानी करने का ऐतिहासिक अवसर वुशु एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश अध्यक्ष एनके त्रिपाठी(आईपीएस), सचिव व भारतीय कोच श्रीमती सारिका गुप्ता के अथक प्रयास से संभव हो पाया है जिसके लिए सिंगरौली जिला इकाई द्वय को साधुवाद देता है।

 जहां खुशबू साकेत, विशाखा सिंह,ज्योति कुशवाहा ताउलु इवेंट में अपना जौहर दिखा रही हैं वही सांशू इवेंट में रेनू सोनी अपना जौहर दिखाएगी। उपरोक्त उपलब्धि पर सिंगरौली जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित राज, सचिव गणेश सिंह विशाल, कोषाध्यक्ष सुश्री गीतिका सिंह, मार्शल आर्ट एकेडमी सिंगरौली के अध्यक्ष जम्मू बेग, तकनीकी निर्देशक श्रीमती नम्रता सिंह सहित जिला इकाई एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उपरोक्त उपलब्धि को जिले के लिए ऐतिहासिक बताया है।