भाजपा मोर्चों की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी हुई घोषित


काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के विभिन्न मोर्चों की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी आज घोषित कर दी गई है। जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज‌ सिंह परिहार ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय वी डी शर्मा कीअनुशंसा तथा पिछडा़ वर्ग मोर्चा के‌ प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा, अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव तथा श्रीमती माया नारोलिया प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा  की अनुमति एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल जी के अनुमोदन के पश्चात भाजपा सिंगरौली के पिछडा़ वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति तथा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जायसवाल ने जिले की अपनी अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल जी ने समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की‌ है तथा प्रसन्नता व्यक्त करते‌ हुये कहा है कि समस्त मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली पहले से भी बेहतर तरीके‌ से काम करेगी। समस्त मोर्चों के माध्यम से पार्टी की पहुंच समाज के हर वर्ग मे‌ होगी जिससे हम‌ सभी पूर्ण व्यापकता से अपने संगठन‌ को‌ मजबूती देने का कार्य करते रहेंगे।


पिछड़ा वर्ग मोर्चा

उपाध्यक्ष - राम कैलाश साहू, श्रवण सिंह वैस, अंजनी जायसवाल, राम‌सुमेर बैस।

महामंत्री- सियाराम जायसवाल, राजकुमार कुशवाहा।

जिला मंत्री-  भागवत जायसवाल, श्रीमती कविता शाह, मुंदलेश यादव, उमेश विश्वकर्मा।

कोषाध्यक्ष-  सुरेष प्रसाद नापित।

कार्यालय मंत्री- दीपक सिंह पटेल।

मीडिया प्रभारी- अंकुर सोनी।

आई टी प्रभारी- अजय सिंह बैस।

शोसल मीडिया प्रभारी- संदीप कुमार वर्मा।

अनुसूचित जाति मोर्चा

उपाध्यक्ष- राकेश कुमार वर्मा, श्रीमती रानू प्रजापति, उमेश वर्मा,

धर्मपाल प्रजापति।

महामंत्री- विनोद कुमार साकेत, किशन कुमार‌।बसोर।

जिला मंत्री- गोरे लाल साकेत, बमभोले प्रजापति, शंकर दयाल प्रजापति, सुरेश वर्मा।

कोषाध्यक्ष- राम बदन साकेत।

कार्यालय मंत्री- महेन्द्र कुमार साकेत।

मीडिया प्रभारी- भैया लाल‌ साकेत।

शोसल मीडिया प्रभारी- उमेश साकेत।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा

उपाध्यक्ष- चंद्र प्रताप सिंह, रंगदेव सिंह, अजय कुमार‌ खैरवार, ललन सिंह।

महामंत्री- बंस बहादुर सिंह, तारकेश्वर सिंह।

जिला मंत्री- शिव सागर सिंह नेटी, नागेंद्र सिंह, जागबली सिंह, श्रीमती

देवांशी सिंह।

कोषाध्यक्ष- रघुराज पनिका।

कार्यालय मंत्री- गोपाल सिंह।

महिला मोर्चा

उपाध्यक्ष- श्रीमती प्रीती पनाड़िया, सीमा धर दुबे, पार्वती वैश्य,

प्रमिला जायसवाल।

महामंत्री- श्रीमती  ऋचा सिंह, सुनीता पार्टी।

जिला मंत्री- श्रीमती रीना शर्मा, वर्षा दुबे, निर्मला शाह, आरती विश्वकर्मा।

कोषाध्यक्ष- श्रीमती अंकिता सोनी।