भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने फूंका कैरल के मुख्यमंत्री का पुतला



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। केरल प्रदेश के  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री एडवोकेट श्री रंजीत श्रीनिवासन के नृशंस हत्या एवं भ्रष्ट कानून व्यवस्था के विरोध मे आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चे ने जिला मुख्यालय पर अपना विरोध प्रदर्शन करते‌ हुये केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का पुतला दहन किया। जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि भाजपा मध्यप्रदेश के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा जी के निर्देशानुसार एवं भाजपा सिंगरौली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल जी के मार्गदर्शन मे तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य के नेतृत्व मे विरोध प्रदर्शन का यह आयोजन सम्पन्न हुआ।      जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य ने अपने संबोधन मे कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को केरल प्रदेश सरकार के संरक्षण में चुन-चुन कर मौत के घाट उतारा जा रहा है यह वामपंथी विचारधारा की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है मुख्यमंत्री पीनारायी विजयन के नेतृत्व में केरल की कानून व्यवस्था पूरी तरह से भ्रष्ट है और चौपट हो चुकी है लोकतंत्र की हत्या का भरपूर प्रयास किया जा रहा है हम भारतीय जनता पार्टीपिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता जान दे देंगे लेकिन हिंदी हिंदुत्व राष्ट्रवाद की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ते रहेंगे। मुख्यमंत्री जी आपके संरक्षण में एक कार्यकर्ता की मौत होती है तो लाखों सीने उभर कर आपके सामने आएंगे आपके बंदूकों की गोलियां कम पड़ जाएंगी। जिस पद का आपको गुमान है केरल की जनता अतिशीघ्र आपको धराशाई करने वाली है।    कार्यक्रम मे  मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास शाह, पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम, जिला उपाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, मोर्चा के जिला महामंत्री राजकुमार कुशवाहा ,जिला उपाध्यक्ष श्री राम सुमेर बैस , जिला मंत्री भागवत जायसवाल ,उमेश कुमार विश्वकर्मा,  जिला कार्यसमिति सदस्य अर्जुन यादव ,अनिल कुमार उर्फ भीम गुप्ता, सवितानंदन बैस, मोर्चा के बैढ़न मंडल अध्यक्ष शेषमणि वैश्य,विंध्यनगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शाह, जयंत मंडल अध्यक्ष रमेश कुशवाहा ,जियावन मंडल अध्यक्ष चंद्रदत्त वर्मा , सरई मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव , रजमिलान मंडल अध्यक्ष भगवानदास नापित , सुरेश वर्मा , जिला आईटी सेल प्रभारी अजय सिंह बैस, सह मीडियाप्रभारी बालकृष्ण बैस , राजन सिंह, पवन राय एवं शिवशंकर कुशवाहा जीसैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।