प्रधानमंत्री के आवाहन पर मंदिरों में हुआ रुद्राभिषेक व गेट का लोकार्पण



काल चिंतन संवाददाता,

चोपन सोनभद्र । आज काशी विश्वनाथ मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पूजन अर्चन किया जा रहा है उसके उपलक्ष में चोपन मंडल में नहीं बल्कि पूरी उत्तर प्रदेश के हर जिले में महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक जलाभिषेक भजन कीर्तन किया जा रहा है उसी क्रम में चोपन मंडल में  नर्बदेश्वर महादेव मंदिर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें पूजा अर्चना रुद्राभिषेक के बाद यहां पर समाज कल्याण मंत्री संजय गोड़ द्वारा मंदिर द्वार निर्माण के लिए लोकार्पण जिले के महामंत्री रामसुंदर निषाद व चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मंडल के हाथों भूमि पूजन कर किया गया इस अवसर पर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल नागेंद्र विश्वकर्मा राज शुक्ला बबलू मिस्त्री राम प्रसाद राम  राम ब्रिज सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं भक्तगण मौजूद रहे।