देशी तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार



काल चिंतन संवाददाता,

शक्तिनगर(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र की बरामदगी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.12.2021 को शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह उप निरीक्षक अश्वनी कुमार राय,हेड कांस्टेबल हरेराम यादव,कांस्टेबल विमलेश कुशवाहा के द्वारा संदिग्ध वाहन एवं ब्यक्ति चेकिंग के दौरान दुद्धीचुआ बॉर्डर के पास से दो अभियुक्तों को समय करीब 20.05 बजे अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र दीनदयाल निवासी बलियानाला थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र स्थायी पता नौडीहा कोतवाली सीधी जिला सीधी मध्यप्रदेश उम्र 24 वर्ष के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व सोनू गुप्ता पुत्र जीतबहादुर गुप्ता निवासी डफाली बस्ती बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र 32 वर्ष के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर बनाम अशोक कुमार मु.अ. सं. 161/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व बनाम सोनू गुप्ता मु.अ. सं. 162/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया तथा अभियुक्तगण द्वारा घटना में प्रयोग की गयी मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्क64 ङ्ख 9189 का कोई कागजात नही होने के कारण धारा 207 एमबी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार राय चौकी प्रभारी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल हरेराम यादव चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, कांस्टेबल विमलेश कुशवाहा थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, कांस्टेबल चालक अम्बुज तिवारी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र शामिल रहें।