विंढमगंज पुलिस ने तीन किलो गांजा के साथ एक को किया गिरफ्तार



काल चिंतन संवाददाता,

शक्तिनगर(सोनभद्र)। थाना विढ़मगंज पुलिस द्वारा 03 किग्रा गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.12.2021 को थाना विढ़मगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र विन्ध्याचल निवासी ग्राम पुरानी मार्केट कोन सोनभद्र को समय करीब 16.15 बजे ग्राम सलैयाडीह के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 किग्रा गांजा बरामद किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मो0 अरशद थाना विढ़मगंज सोनभद्र,का0 किशन कुमार थाना विढ़मगंज सोनभद्र,का0 आलोक मिश्रा थाना विढ़मगंज सोनभद्र शामिल रहें।