भाजपा किसान मोर्चा की कार्यकारिणी हुई घोषित


काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सिंगरौली की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी आज घोषित कर दी गई है।  जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने‌ बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय वी डी शर्मा की अनुशंसा तथा किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी जी की अनुमति एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल जी के अनुमोदन के पश्चात भाजपा सिंगरौली के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौबे ने जिले की अपनी अप कार्यकारिणी घोषित कर दी है।  घोषित कार्यकारिणी के अनुसार रामधनी जायसवाल, सुजीत सिंह, योगेन्द्र मिश्रा तथा धर्मराज बैस को उपाध्यक्ष तथा राजेश प्रताप सिंह एवं प्रभांसू सर्राफ को महामंत्री बनाया गया है। उपेन्द्र सिंह, विनोद शर्मा एवं संतोष शाह को जिलामंत्री नियुक्त किया गया है। इसी क्रम मे कमलेश पांडेय को कार्यालय मंत्री, श्यामसुंदर गुप्ता को कोषाध्यक्ष, करन वर्मा को मीडिया प्रभारी तथा दीपेश शाह को शोषल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।