भाव नहीं मिलने पर मंडी में ही प्याज छोड़कर जा रहे किसान



रतलाम। रतलाम कृषि उपज मंडी में प्याज बेभाव हो गई है। मीडियम क्वालिटी के एक किलो प्याज का रेट 1 रुपए तक आ गए हैं। इसकी वजह से किसान मंडी में ही प्याज छोड़कर जा रहे हैं। एक सप्ताह से प्रतिदिन दो सौ से ज्यादा ट्रॉली नई प्याज मंडी में आने से प्याज के दाम लगातार गिर रहे हैं। किसानों के हल्की और मध्यम गुणवत्ता वाले प्याज का कोई खरीदार ही नहीं मिल रहा है। प्याज का न्यूनतम मूल्य 100 क्विंटल तक लगाया जा रहा है। वहीं, रतलाम से 600 किलोमीटर दूर जबलपुर में प्याज के थोक रेट 25 रुपए है। खुदरा रेट 45 रुपए तक है।मंडी में प्याज लेकर पहुंचे किसान अपनी फसल को औने पौने दाम पर ही बेच रहे हैं। वहीं, फसल नहीं बिकने पर प्याज मंडी में ही छोड़कर जा रहे हैं। मौसम खराब होने से किसानों को कृषि मंडी में दोहरी मार भी सहना पड़ रही है। बारिश की आशंका से खुले में पड़ा प्याज खराब होने की चिंता भी किसानों को सता रही है। वहीं, प्याज की खेती करने वाले किसान गिरी हुई कीमतों की वजह से लागत मूल्य भी नहीं निकाल पा रहे हैं।विक्रमगढ़ आलोट से रतलाम कृषि उपज मंडी में प्याज की फसल लेकर पहुंचे किसान श्याम सिंह का कहना है कि 100 किलोमीटर दूर से ट्रैक्टर ट्रॉली का भाड़ा लगाकर मंगलवार रात में रतलाम मंडी में फसल बेचने आए थे। आज नीलामी में उनकी फसल 320 प्रति क्विंटल ही बिकी है। जिसमें उनका ट्रैक्टर ट्रॉली का भाड़ा और मजदूरी भी नहीं निकल पाएगा।बरबोदना के किसान अपनी फसल नहीं बिकने पर पशुओं को खिलाने के लिए प्याज की ट्रॉली वापस लेकर चले गए। वहीं कुछ किसान अपनी भाषा नहीं बिकने पर मंडी में ही छोड़ कर चले गए।