भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री बने फरदीन खान



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की आज प्रदेश अध्यक्ष, जिलाअध्यक्ष की अनुशंसा पर  जिलाध्यक्ष परवेज अहमद द्वारा की गयी। कार्यकारिणी में समाजसेवी तथा जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष फरदीन खान को जिला महामंत्री का दायित्व सौपा गया है। श्री खान की नियुक्ति सेे उनके चाहने वालों में हर्ष का माहौल है। ज्ञात हो कि उक्त कार्यकारिणी में कुल १९ लोगों को रखा गया है। जिसमें इम्तियाज अली, प्रमोद जैन, मुस्तकीम, जसविन्दर ङ्क्षसह, अजीज बेग को उपाध्यक्ष, फरदीन खान, कैशर सिद्दीकी को महामंत्री, तरंजीव ङ्क्षसह टक्कर, मो. रियाज, सलमान अहमद, महफूज खन, शाहीद रजा को मंत्री, फिरदोश खान को कोषाध्यक्ष, सानू खान को कार्यालय मंत्री, बलाल सिद्दिकी को मीडिया प्रभरी बनाया गया है तथा कार्यकारिणी में तीन सदस्यों को भी रखा गया है।