शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती को लेकर कार्यक्रम का आयोजन करेगा भाजपा किसान मोर्चा: जिलाध्यक्ष



१६ को पीएम मोदी किसानों को वर्चुअली करेंगे सम्बोधित, जिले के सभी १६ मण्डलों में होगा आयोजन

काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती को लेकर १४, १५, १६ दिसम्बर को तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। १६ दिसम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के सभी १६ मण्डलों द्वारा किया जायेगा। 

उक्त बातें कहीं भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद चौबे ने। भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुये श्री चौबे ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार खेती को लाभ का धन्धा बनाने के लिए सदैव प्रयास करती रही है। प्राकृतिक खेती की आज महती आवश्यकता है। आज लोग प्राकृतिक चीजों को छोड़ते जा रहे हंै। प्राकृतिक खेती नष्ट न हो इस हेतु देश के प्रधानमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी गुजरात के आड़ंद में किसानों को सम्बोधित करेंगे जिसका सीधा प्रसारण देश भर मे किया जायेगा। जिलाध्यक्ष श्री चौबे ने बताया कि पीएम मोदी के सम्बोधन को जिले के सभी भाजपा मण्डलों में सुना जायेगा जिस हेतु मण्डल प्रभारी तथा सह प्रभारी की नियुक्ति की गयी है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन १६ को ११ बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद चौबे के साथ भाजपा मण्डल वैढ़न अध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुन्दर शाह, जिला युवा मंत्री दिग्विजय सिंह ध्रुव, विनेाद शर्मा, मंगल सिंह सहित तमाम पत्रकार साथी उपस्थित रहे।