स्वच्छता की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने संकल्पित भाव से प्रयास करने के दिये निर्देश



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। स्वच्छता में शहर की स्थितियों को मद्देनजर रखते हुए और स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में शहर को अग्रणी और उच्च स्तरीय प्रदर्शन के लक्ष्य को सार्थक करने हेतु जिला कलेक्टर व प्रशासक नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता की समीक्षा बैठक ली गयी जिसमे स्वच्छता समन्वयक अमित कुमार सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022,ओडीएफ प्लस प्लस,कचरा मुक्त श्रेणी के मापदंडों को विस्तार पूर्वक प्रस्तूत किया जिसमें मापदंडों को पूरा करने के लिए गैप और उसके प्रतिपूर्ती हेतु आवश्यक चर्चा की गई। कलेक्टर ने निगमायुक्त आरपी सिंह को समस्त आवश्यक पहलुओ पर कार्य करते हुए उपयुक्त परिणाम हेतु संकल्पित भाव से प्रयास हेतु प्रयत्न करने हेतु निर्देशित किया। 

निगम के अधिकारी/कर्मचारी का प्रात: भ्रमण अनिवार्य

कलेक्टर ने निगम के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को सुबह वार्डो में निरीक्षण हेतु अनिवार्य रूप से निकलने हेतु आदेशित किया जो स्वच्छता के प्रत्येक पैमानों की जांच करके उसमे सुधार हेतु पहल करेंगे और स्वच्छता में सामूहिक प्रयास से नागरिक भागीदारी को बढ़ाने का काम करेंगे।समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से आर पी बैस(उपायुक्त),सत्यम मिश्रा उपायुक्त(वित्त),आर के जैन(कार्यपालन यंत्री), व्ही बी उपाध्याय(नोडल अधिकारी),रत्नाकर गजभिये,दिनेश तिवारी,जेपी त्रिपाठी,आलोक टीरू,संदीप मिश्रा,अमिताभ यादव,स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह व सन्तोष तिवारी,रावेंद्र सिंह,शशांक गौतम,आशीष शुक्ला इत्यादि उपस्थित रहे।