बाल कल्याण समिति ने जरूरतमंदो को बांटे फल और कम्बल




काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। कड़ाके की ठंड के मौसम को देखते हुए  बाल कल्याण समिति द्वारा आज मंगलवार को दोपहर  जरूरत मंद लोगों को फल और  कम्बल वितरित किया गया। साथ उन्हें भोजन भी कराया गया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष जयमाला शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी नीरज शर्मा के मुख्य आतिथ्य  में समिति कार्यालय के समक्ष  फल व  कम्बल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि कड़ाके की ठंड के मौसम में जरूरत मंद लोगों को  कम्बल वितरण कर समिति  द्वारा बेहद पुनीत कार्य किया गया है।उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई का पात्र बताते हुए सराहना की और कहा कि हमे  हमेशा जरूरत मंदो की सहायतार्थ कार्य करते रहना चाहिए। इस दौरान समिति की अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने कहा कि जरूरत मंद लोगों की सेवा के लिए  हमे सदैव तत्पर रहना चाहिए। समाज के कमजोर वर्ग की  मदद में  अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्यों श्रीमती आरती पाण्डेय,  रामदयाल पाण्डेय, अखिलेश द्विवेदी एवं विनोद सिंह परिहार,विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी कुमार वैभव गुप्ता मौजूद रहे।