कांग्रेस नेता द्वारा महिलाओं पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोशित महिलाओं ने एफआईआर दर्ज करने हेतु पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। कांगे्रस प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रामशिरोमणि शाहवाल द्वारा बीते दिनों एक पत्रकार वार्ता में महिलाओं के प्रति की गयी अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशि महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।  पुलिस कप्तान सिंगरौली को संबोधित अपने पत्र में महिलाओं ने उल्लेख किया है की कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष पर कई मुकदमें दर्ज है। वह अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति है गत दिनो उनके द्वारा स्वयं पत्रकार वार्ता आयोजित कर देश की मातृशक्ति महिलाओ,बहनो,बेटिओ के साथ-साथ संपूर्ण नारी जाती को खुलेआम अपमानित किया गया। उनके द्वारा मातृशक्ति के लिये उपयोग किये गये शब्द नारी सम्मान के विपरित महिलाओ को अपमानित करने वाले थे। महिलाओं ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कांग्रेसी नेता द्वारा उपयोग किये गये शब्दो से नारी जाति की अस्मिता मान सम्मान पर आघात पहुंचा है। भारत देश में नारी की पूजा की जाती है वही अपने आप को कांग्रेस का बड़ा नेता बताने वाले राशिरोमणि शाहवाल द्वारा अपमानित किया गया जिससे समाज के अन्दर गलत संदेश गया है। महिला नेत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है की ऐसी घृणित मानसिकत्ता की सोच रखने वाले व्यक्ति के उपर तत्काल कार्यवाही की जाये जिससे मातृशक्ति के उपर किसी के द्वारा ऐसी भाषा बोलने की हिम्मत न की जा सके। महिलाओं ने अपने पत्र में उल्लेख किया की यदि उक्त नेता के उपर तत्काल गंभीर धाराओं में अपराध कायम कर कार्यवाही नही की जाती तो हम सब नारी शक्ति जिले के विभिन्न थानो के साथ-साथ पुलिस कप्तान कार्यालय के समक्ष घेराव कर धरना प्रर्दशन हेतु बाध्य होगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं पुलिस की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान उर्मिला देवी, करूणा शर्मा, लोकनी शाह, इन्दू सोनी, सेहदरिया शाहू, सुनिता शाह, दशमतिया शाह, अनिता शाह, गीता शाह, कलावती शाह, गुलबसिया शाह सहित दो दर्जन से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं।