सड़क हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार



भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हैं। नेशनल हाइवे 59ए बैतूल-इंदौर पर तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद इस सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया है। परिवार के पति-पत्नी समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। दरअसल घटना बैतूल के चिचोली थाना इलाके के जोगली के पास का है। जहां तड़के सुबह करीब 3 बजे कार हाइवे के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस कार में 6 लोग सवार थे। जिसके बाद घटना स्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई।मरने वालों की पहचान गोरेगांव झल्लार निवासी राजकुमार चढोकार, उनकी पत्नी शोभा राजकुमार, अनिल श्रीराम निवासी इंदौर, उनकी पत्नी हेमलता, बेटा निशांतु अनिल शामिल है। जबकि दीपा बलवंत गंभीर रूप से घायल है।  जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।आपको बता दें कि यह परिवार हरदा के टेमागांव से शादी समारोह से भडुस लौट रहा था। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दु:ख जताते हुए ट्वीट भी किया है।मुख्यमंत्री ने बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में लोगों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। सीएम चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह शोक सहन करने का सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।