3 स्टार शहर के लिए निगम को 50 लाख रूपयें का मिला पुरस्कार



मुख्यमंत्री  ने निगमायुक्त को पुरूस्कृत करते हुये 5 स्टार सीटी के रूप मे पहचान बनाने अपेक्षा की

काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में सिंगरौली को मध्यप्रदेश के 407 शहरो में  3 स्टार शहर के रूप में चयनित किया गया था। विदित हो कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 मे भी शहर का दर्जा 3 स्टार था। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इंदौर में आयोजित  स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव में नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त श्री आर.पी सिंह को 50 लाख रूपयें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आपेक्षा की गई कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में सिंगरौली 5 स्टार सीटी के रूप में अपनी पहचान बनाये और मध्यप्रदेश को नम्बर 1 प्रदेश बनाने की कल्पना को साकार करने में अपनी भागीदारी दे।

 विदित हो कि सिंगरौली शहर स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणामो में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करता आ रहा है।जिसमें प्रदेश स्तर पर बेस्ट कमपोस्टिंग यूनिट वा एमआरएफ यूनिट के लिए प्रथम पुरूस्कार प्राप्त कर चुका है।वही ओडीएफ प्लस प्लस के प्रमाणित हो चुका है।अब शहर की व्यवस्थाओ का समुचित संचालन वा स्वच्छता के मापदण्डो में खरा उतरने की निरंतर चुनौती के तहत शहर को अपना प्रदर्शन दोहराना है जिसमें नागरिको सहित नगर पालिक निगम सिंगरौली की सामूहिक परिकल्पना वा प्रयास अहम होगा।