सिंगरौली के विनोद कुमार पनिका को मिली राजनीति शास्त्र मे पीएच0डी0 की उपाधि



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। कुलाधिपति एवं राज्यपाल मध्य प्रदेश शासन मंगुभाई पटेल जी, मुकुल मुकुंद कानिटकर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ,भारतीय शिक्षण मंडल नागपुर , उच्च शिक्षा मंत्री डाँ0 मोहन यादव , अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के कुलपति डाँ0 राजकुमार आचार्य, कुलसचिव, प्रो0सुरेन्द्र सिंह द्वारा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के 9 वीं दीक्षांत समारोह मे सिंगरौली जिला के वार्ड नम्बर 1 ग्राम-पिंडरताली के  विनोद कुमार पनिका पिता स्व0 श्री मोहनलाल पनिका को राजनीति शास्त्र विषय मे पीएच0डी0 की उपाधि प्रदान किया गया।  वर्ष 2014 से   दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस)  की क्षेत्रीय सहयोग मे भूमिका, वर्ष 2000 से अब तक नामक विषय पर आठ देश भारत ,पाकिस्तान,भूटान, नेपाल,बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका,मालदीव देशों के आपसी सम्बन्धों एवं सहयोग का अध्ययन किया था। डॉ0 विनोद कुमार पनिका महामहिम के कर कमलों से उपाधि पा कर ना सिर्फ अपना एवं अपने माता पिता का बल्कि अपने ग्राम एवं जिला सिंगरौली का नाम रौशन किया। शोध निर्देशक डाँ0 श्रीमती शशि त्रिपाठी प्राध्यापक ,ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा, शोध अधिकारी डाँ0 नलिन कुमार दुबे (जवाहरलाल नेहरू नीति शोध केन्द्र रीवा)  को सादर आभार प्रकट करते हुए प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रुप से शोध मे सहयोग करने वाले सभी का आभार प्रकट किया। डाँ0 विनोद कुमार पनिका विगत कई वर्षों से श्रीसाई शैल मंगलमय महाविद्यालय सिंगरौली मे राजनीति शास्त्र विषय का अध्यापन कार्य कर रहे थे। श्री साई शैल मंगलमय महाविद्यालय सिंगरौली के निदेशक गोपालजी श्रीवास्तव, प्राचार्य संजीव कुमार सिंह, पुस्तकालय प्रभारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव ,सहायक प्राध्यापक, अरविंद वैश्य के द्वारा बधाई दी गई। वर्तमान सत्र मे डाँ0विनोद कुमार पनिका अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के लोक प्रशासन विषय के अतिथि विद्वान के रूप मे अध्यापन कार्य कर रहे हैं। आर्थिक रुप से कमजोर होने के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त किया यह आदिवासी समाज के लिए गौरव का विषय है। डाँ0 विनोद कुमार पनिका अपने शिक्षा की उपलब्धियों का श्रेय डा़ँ0 नलिन कुमार दुबे एवं डाँ0 शशि त्रिपाठी को भी देते हैं।