भव्य स्वागत समारोह के साथ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने ग्रहण किया पद्भार




काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जायसवाल ने आज भाजपा कार्यालय मे भव्य स्वागत समारोह के साथ अपना औपचारिक पदभार ग्रहण किया। विगत दो दिवस पूर्व ही प्रदेश नेतृत्व ने सीमा जायसवाल के नाम‌ पर‌ अपनी मुहर लगाई थी । भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि  दोपहर 1 बजे के करीब सीमा जायसवाल जब कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के जुलूस के साथ भाजपा कार्यालय पहुंची तो कार्यालय मे भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल जी की के नेतृत्व मे  पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया एवं‌ सभागार की ओर ले‌ गये। कार्यकर्ताओं से भरे सभागार जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल जी ने अपने‌ संबोधन मे कहा कि जब प्रदेश नेतृत्व ने मुझसे सीमा जायसवाल के‌ संबंध मे पूंछा तो मैने प्रदेश नेतृत्व को ये आश्वासन दिया कि वर्तमान समय‌ मे सीमा जी महिला मोर्चे के अध्यक्ष के लिये सबसे योग्य कार्यकर्ता हैं। पिछले डेढ़ दसक से अनवरत पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता के रूप मे कार्य कर रहीं हैं, वार्ड क्रमांक 40 की निर्वाचित पार्षद रह चुकी हैं तथा भाजपा मे जिला मंत्री के दायित्व का सफल निर्वहन कर चुकी हैं। जिलाध्यक्ष जी ने कहा‌ कि भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली मे महिला कार्यकर्ताओं मे सीमा जी के अध्यक्ष बनने के बाद एक नई उर्जा का संचार होगा तथा पार्टी मे अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ेगी , महिला मोर्चा पहले से अधिक सशक्त होगा तथा आगामी समय मे महिला मोर्चा सिंगरौली प्रदेश स्तर पर अपनी कार्यशैली की पहचान कायम करेगा। अपने भावुक उद्बोधन मे सीमा जायसवाल ने कहा कि आज भाजपा ने जिस दायित्व के लायक मुझे समझा है इसके लिये मैं जिला और प्रदेश नेतृत्व की सदा आभारी रहूंगी एवं महिला मोर्चे को सशक्त बनाने मे कोई कोर कसर नहीं छोडूंगी, आगामी समय मे महिला मोर्चा पार्टी मे अपनी अलग पहचान कायम करेगा तथा सशक्त भाजपा बनाने मे अपनी अग्रणी भूमिका अदा करेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी के रूप मे अभय कांत तिवारी की नियुक्ति की घोषणा की गई तथा पूर्व मे घोषित जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव तथा सह मीडिया प्रभारी नीरज सिंह का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेत्री मधू झा ,पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज शाह, जिला उपाध्यक्ष किरण सोनी तथा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला मंत्री पूनम गुप्ता ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जिला महामंत्री दिलीप शाह, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक संजीव अग्रवाल, जिला मंत्री अरविंद तिवारी, बविता जैन,मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह, भूपेंद्र गर्ग, एक्तिस चंद्र बैस, व्यापारमंडल अध्यक्ष राजाराम केसरी,किरन सागर खैरवार,ऋचा सिंह, हेमंत पांडे,सुनील जायसवाल,वार्ड संयोजक संतोष जायसवाल, तथा सैकड़ों महिलाकार्यकर्ताओं के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।