चोपन में आयोजित हुआ कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर



विन्ध्य चेतना,सिंगरौली। आज दिनांक 26 -11 - 2021 दिन शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर ओबरा 402 विधानसभा के चोपन में संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आए हुए संजीव सिंह, जागृति राही, विजयराव , मनीष सिंहा , ने कांग्रेश की विचारधारा एवं कांग्रेस में निष्ठा रखने वालों को जागरूक करते हुए कांग्रेस के इतिहास को बताते हुए लोगों को जागरूक किया और उत्तर प्रदेश सचिव श्री अशोक विश्वकर्मा जी की उपस्थिति एवं जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों को 8230005000 पर मिस कॉल करवाकर सदस्यता दिलाई गई। जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के महासचिव सेतराम केसरी शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी जी, अनीर बंगाली जी, जिल महासचिव नागेश मणि पाठक , जिला महासचिव बद्री सिंह गौड़,  जिला सचिव बाबूलाल पनिका , ब्लॉक अध्यक्ष चोपन संतोष सिंह नेताम,  संदीप गुप्ता, ईश्वर प्रसाद गोड़, बिंदु भारती, कमलेश जायसवाल, भगवानदास गौड़, राधेश्याम, जवाहर प्रसाद, श्याम नारायण सिंह पटेल , जागृति निर्भया, आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।