मानव कल्याण सेवा आश्रम में हुआ वृक्षारोपण



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली।  वृक्ष जीवित जीवों के अस्तित्व के लिए पृथ्वी को फिट बनाते हैं। सांस लेने के लिए हवा, खाने के लिए भोजन और रहने के लिए आश्रय प्रदान करते हैं। वृक्ष हमे जीवित रखने और हमें एक आरामदायक जीवन प्रदान करने में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ - पौधे लगाने चाहिए। इसी क्रम में गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य पर श्री राम जानकी मानव कल्याण संस्थान संस्थापक  स्वामी तीर्थानंद जी महाराज ने मानव कल्याण सेवा आश्रम में वृक्षारोपण किया गया जिसमें अमरूद , बटवृक्ष , कदम तथा अशोक का पौधा लगाया गया । 

आपको बता दे कि मानव कल्याण सेवा आश्रम जो पिपरा कुरंद पंचायत छेत्र ओरगाई करौती के पास स्थित है इस मंदिर में भगवान शिव , सिद्धि माता की प्रतिमा स्थापित है इस आश्रम के संस्थापक स्वामी तीर्थानंद जी महाराज है इस आश्रम में प्रतिदिन पंचायत छेत्र के लोग पहुँचकर दर्शन करने व मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुँचते है भगवान श्री राम की कथा बीच - बीच होती रहती है काफी संख्या में लोग पहुँचकर कथा सुनते है । मानव कल्याण सेवा आश्रम के संस्थापक स्वामी तीर्थानंद जी महाराज ने बताया कि इस आश्रम में सालभर धार्मिक आयोजन सहित कई कार्यक्रम किये जाते है  इस आश्रम से लोगो की आस्थाएं जुड़ी हुई है आगे स्वामी जी ने कहा कि हमारे आश्रम के पुजारी , संत सभी लोग मिलकर वृक्षारोपण कर आम जन मानस से अपील किये कि पर्यावरण को सुरक्षित व वातावरण स्वच्छ रखने के लिए हर व्यक्ति एक - एक पौधा अवश्य लगाए । इस मौके पर संस्थापक स्वामी तीर्थानंद जी महाराज , आश्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष राम टहल , मुख्य सचिव व मीडिया प्रभारी उमेश सोनी , आश्रम अध्यक्ष विष्णुलाल , व्यावथापक केशरी प्रसाद , पुजारी कृष्णनानंद , रामानंद तथा काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे ।