मेंटल हेल्थ खराब होने के लिए है यह चीजें जिम्मेदार




नई दिल्ली। हम अगर अपने रिएक्शन्स, इमोशन्स को कंट्रोल करना सीख जाएंगे, तो मेंटल हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं। फिर कोई भी बात हमें ज्यादा देर तक परेशान नहीं करेगी और हम इस सिचुएशन में नहीं पहुंचेंगे, जहां हमारी मेंटल हेल्थ को खतरा हो। कुछ चीजें जिन्हें कंट्रोल करना चाहिए। 

कुछ जलन के कारण होते हैं और कुछ के नहीं. दोनों ही तरह की जलन आपको अंत में शून्य ही देती हैंं। आपको अगर किसी की अचीवमेंट या उसके पास मौजूद किसी चीज को देखकर जलन होती है, तो यह साफतौर पर आपकी प्रॉब्लम है, इसलिए आपको यह नेगेटिव इमोशन कंट्रोल करना ही चाहिए, वरना आगे जाकर आपकी मेंटल हेल्थ खराब होगी। 

 फ्यूचर के बारे में हर कोई सोचता है लेकिन फ्यूचर के बारे में ज्यादा सोचने से हम अपना आज खो बैठते हैं। वहीं, कई बार लोगों को फ्यूचर की चिंता सताने लगती है। खासतौर पर जब वे किसी बुरी घटनाओं से गुजर रहे होते हैं। यह इमोशन उनकी मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं है।

 किसी को धोखा देने वाले लोगों को एक दिन धोखा जरूर मिलता है। पहले धोखा देने से चाहे कितने भी काम क्यों न बन जाएं लेकिन आखिरकार ऐसे लोगों को वही नेगेटिव एनर्जी वापस मिलती है, जो वे यूनिवर्स को दे रहे होते हैं। धीरे-धीरे उन्हें इस बात का गिल्ट होता है और उनकी मेंटल हेल्थ खराब होने लगती है।

बीते हुए दिनों में कई अच्छी और बुरी यादें होती हैं लेकिन अक्सर हमें बुरी चीजें ज्यादा याद रहती हैं। आपके साथ अगर पास्ट में कुछ बहुत बुरा हुआ है, तो आपको बार-बार वही सब बातें सोचकर खुद को परेशान नहीं करना चाहिए। आपकी मेंटल हेल्थ इस बात से सबसे ज्यादा खराब होती है।