भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने परवेज अहमद



काल चिंतन कार्यालय

वैढ़न,सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशअध्यक्ष रफत वारसी ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णु दत्त शर्मा की सहमति एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष के लिए परवेज अहमद की नियुक्ति की है।

  जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि परवेज अहमद के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने‌ से कार्यकर्ताओं मे काफी उत्साह है तथा युवा एवं उर्जावान अध्यक्ष बनने से अल्पसंख्यक मोर्चा पहले‌ से भी ज्यादा तत्परता से कार्य करेगा एवं संगठन को सशक्त बनाने मे अपनी अहम भूमिका अदा करेगा।

  जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल सहित पार्टी के समस्त जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने परवेज अहमद को उनकी नई भूमिका के लिये बधाई दी है।तथा आशा व्यक्त की है कि परवेज अहमद जिला अध्यक्ष के रूप मे पार्टी एवं अल्पसंख्यक मोर्चे को मजबूत बनाने मे अपनी अग्रणी भूमिका निभायेंगे।